फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैश डाल एटीएम खुला छोड़ गया कर्मचारी

Wed, 14 Jun 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। एटीएम कर्मचारी की लापरवाही कहें या फिर कोई साजिश। मेरठ रोड पर बस स्टैंड पुलिस चौकी के समीप स्थित एसबीआई बैंक की शाखा के एटीएम में कर्मचारी कैश डालकर एटीएम मशीन को बिना बंद किए ही चला गया। देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान एटीएम मशीन खुली देख पुलिस के होश उड़ गए। थाना प्रभारी ने आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए एटीएम का शटर बंद कर अपना ताला लगा दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने एटीएम कर्मचारी सहित बैंक अधिकारियों को फोन किया, लेकिन दोपहर बाद तक भी कोई वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


मेरठ रोड पर बस स्टैंड पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम संचालित है। बैंक कर्मचारी किसी समय एटीएम में कैश डालने के बाद मशीन को बिना लाॅक किए खुला छोड़कर चला गया। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एटीएम की रुटीन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी कुलदीप सिंह फोर्स के साथ गश्त करते हुए एटीएम पर पहुंचे। पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचना देकर एटीएम का शटर बंद कर अपना ताला लगाया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने एसबीआई बैंक अधिकारियों के साथ हेड आफिस में जानकारी देते हुए बैंक अधिकारियों को थाने में आने के लिए कहा। दोपहर तक कोई भी एटीएम कर्मचारी एवं बैंक अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एटीएम मेरठ की शाखा से संबंधित है। कौन कर्मचारी किस समय कैश डालकर गया है। इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। बताया कि इसी एटीएम को पहले भी काटने का प्रयास किया गया था। गैस कटर से काटते समय एटीएम में आग लग गई थी और कैश भी जल गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें