जानीखुर्द। रालोद की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता फोटो संवाद
जानीखुर्द। गांव बाफर में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर रणनीति बनाई गई। एनडीए सरकार को तीसरी बार सत्ता में लाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश ने की।
मुख्य अतिथि रणवीर दहिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सदैव किसान, मजदूर और ग्रामीण समाज के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों और मजदूरों के अधिकारों, उनके सम्मान तथा आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार को तीसरी बार बनाने के उद्देश्य से पूरी तरह एकजुट होकर कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया। आमजन से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। संचालन रवि भारत चिकारा ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर देवेंद्र गौतम, नंद किशोर शर्मा, सुरेंद्र, तेजपाल, सुखेंद्र, मदन, सुरेश चंद शर्मा, राज कुमार, बाबू राम, वीरेंद्र, सुभाष, उदयवीर आदि उपस्थित रहे।