फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, एक घंटे बाद दोबारा भरी उड़ान

Thu, 16 Apr 2020 10:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार सुबह हिंडन एयरबेस मोहननगर से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने वाले वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह एयरफोर्स का पायलट अपने एक सहयोगी के साथ एयरबेस से चला था। लेकिन बागपत के रटौल क्षेत्र में पहुंचते ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और इमरजेंसी लैंडिंग हुई। गेहूं की कटाई कर रहे किसानों की मौके पर भीड़ लग गई। स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई।

सीओ खेकड़ा दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिसबल मौके पर पहुंचा। करीब एक घंटे बाद हेलीकॉप्टर को ठीक कर पायलट ने दोबारा चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी। जिले में इससे पहले रंछाड़ गांव में हिंडन एयरबेस का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें