फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: 90 साल की वृद्धा से दरिंदगी के बाद कर दी हत्या

Mon, 17 Jul 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घर में बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर) थाना क्षेत्र में एक वृद्धा (90) की दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई। इस शर्मनाक घटना से गुस्साए लोगों ने शव जानसठ खतौली मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। एक टेंपो में तोड़फोड़ की। पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


वृद्धा जानसठ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी और सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे अपनी बेटी की ससुराल फलावदा जाने के लिए घर से निकली थी। उसे बस में बैठाने के लिए उसका धेवता साथ गया था। इसी दौरान वहां आए एक साइकिल सवार युवक ने उससे कहा कि वह घर चला जाए। बस के आते ही वह अम्मा को उसमें बैठा देगा। इसके बाद धेवता नानी को छोड़कर गांव चला गया। थोड़ी देर बाद यात्रियों को प्रतीक्षालय के ठीक सामने ईख के खेत से किसी के कराहने की आवाज सुनाई पड़ी। यात्रियों ने मौके पर पहुंच देखा तो वृद्धा अर्द्धनग्न अवस्था में बेसुध पड़ी कराह रही थी। कुछ ही देर में वृद्धा ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वृद्धा की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। इस घटना से नाराज भीड़ ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने लाठियां  फटकार कर भीड़ को तितर-बितर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात अजय सहदेव ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा।    
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें