मेरठ। बागपत स्थित होली चाइल्ड क्रिकेट एकेडमी में मेरठ की एलीट क्रिकेट एकेडमी और होली चाइल्ड क्रिकेट एकेडमी के बीच रविवार को मैच खेला गया। होली चाइल्ड एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एलीट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 29 ओवर में 194 रन बनाए।
राघव ने शानदार शतक लगाते हुए 112 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके तथा 9 छक्के लगाए। आरव ने भी 24 रन का योगदान दिया। होली चाइल्ड एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में अनुभव ने तीन और सुहैल ने 2 और निकुंज ने एक विकेट लिया। बल्लेबाजी में होली चाइल्ड एकेडमी 23 ओवर में 94 रन पर ऑल आउट हो गई।
एलीट की तरफ से गेंदबाजी में आयुमन और शुभम ने 3- 3 तथा युगीत व राघव ने एक-एक विकेट लिया। आरव ने क्षेत्ररक्षण करते हुए मैच में 5 कैच पकड़े। राघव की इस शतकीय पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच नितिन चौधरी व अखिल कुमार ने राघव को इस पारी के लिए बधाई दी।