फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इलीट और टीएफसी क्लब ने जीते मैच

Wed, 01 Oct 2025 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कनोहर लाल इंटर कॉलेज साकेत में एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में फुटबॉल खेलते खिला
विज्ञापन
एबीसीडी फुटबाल क्लब की ओर से कनोहर लाल इंटर कालेज में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एबीसीडी फुटबाल क्लब की ओर से बुधवार को कनोहर लाल इंटर कालेज साकेत में एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर 15 वर्ग में टीएफसी और अंडर 17 में इलीट एफसी ने फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले से 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंडर 15 वर्ग का फाइनल मैच टीएफसी और इंद्रा फुटबाल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें टीएफसी ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया। अंडर 17 वर्ग में फाइनल मुकाबला इलीट फुटबाल क्लब और चंदा फुटबाल क्लब के बीच हुआ। इसमें इलीट फुटबाल क्लब की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से मुकाबला जीता।मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सभी विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में खन्ना स्पोर्ट्स का भी विशेष योगदान रहा। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक इंद्रेश, कपिल, पुनीत, जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत, एबीसीडी फुटबाल क्लब से प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें