फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सौरभ हत्याकांड में देखा गया इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में बुधवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने कोर्ट में लगे हुए 56 इंची एलईडी पर हत्याकांड प्रकरण में बरामदगी वाले ड्रम व अन्य साक्ष्यों को चलवाकर देखा।
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पूर्व मार्च 2025 में थाना ब्रह्मपुरी में हुए नृशंस हत्याकांड नीले ड्रम से चर्चित मर्चेंट नेवी में रहे सौरभ राजपूत की हत्या की गई थी। आरोपी मृतक की पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल शुक्ला ने शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भर कर सीमेंट से दबा दिए थे। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में दिन-प्रतिदिन मुकदमे में सुनवाई चल रही है। डीजीसी केके चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को हत्यारोपी के मित्र संजीव पाल के बयानों को पढ़कर न्यायालय को सुनाया गया। प्रकरण में बरामद हुए नीले ड्रम को काटकर उसमें से मृतक सौरभ के शरीर के टुकड़ों को निकाले जाने की कराई गई वीडियोग्राफी को न्यायालय में साक्ष्य के रूप में 56 इंची एलईडी पर चलाकर दिखाया गया और मोबाइल से भी दिखाया गया। न्यायालय ने शेष बहस के लिए आज बृहस्पतिवार की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें