आज सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी बिजली
मेरठ। सिविल लाइन उप संस्थान के कार्य क्षेत्र कमिश्नरी चौराहा से हजारी की प्याऊ तक 33 केवी उप केंद्र सिविल लाइन से निर्गत 11 हजार केवी भगत लाइन पोषक के नवनिर्माण कार्य आज कराया जाएगा। इसके कारण सिविल लाइन, ईके रोड, वेस्टर्न कचहरी रोड, पीएल शर्मा रोड, शिवलोक कालोनी, विक्टोरिया पार्क, स्पोर्ट्स कॉलोनी, प्रोफेसर कालोनी, शर्मा नगर, साकेत, मानसरोवर, कैलाश प्रकाश स्टेडियम, पांडव नगर, संजय नगर, यादगारपुर, पीडब्लूडी कॉलोनी और बाउंड्री रोड क्षेत्रों में आज रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत नगरीय वितरण खंड अधिशासी अभियंता सोनू रस्तोगी ने दी।