फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: संविदा लाइनमैन के घर में पकड़ी बिजली चोरी

Fri, 17 Feb 2023 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। विद्युत विभाग की रेड मॉर्निंग के दौरान गांव मखदुमपुर में विद्युत संविदाकर्मी और पूर्व प्रधान के घर चोरी की बिजली से आटा चक्की संचालित मिली। विद्युत निगम के अधिकारियों ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विद्युत चोरी की सूचना पर अधिशासी अभियंता महेशचंद विश्वकर्मा, उपखंड अधिकारी विनय कुमार शर्मा, अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार व निहाल सिंह ने गांव में छापा मारा। विद्युत उपखंड केंद्र हस्तिनापुर में तैनात संविदा कर्मी के घर पर आटा चक्की चलती मिली। वहीं पूर्व प्रधान के घर पर आटा चक्की संचालित मिली। अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि गांव में लगातार अभियान चलाया जाएगा। विद्युत चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें