मेरठ। शुक्रवार देर रात विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में तैनात संविदा कर्मी को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
पीवीवीएनएल की रेड और प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने संविदा कर्मचारी किरवानी के खरखौदा स्थित घर छापा मारा। अधिशासी अभियंता रेड धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कर्मचारी के घर बिजली चोरी की जा रही है। टीम मौके पर पहुंची तो उसके घर 7.5 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। कर्मचारी अपने आसपास के लोगों को भी बिजली चोरी करा रहा था। इस मामले में संविदाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उस पर 7.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। टीम में प्रवर्तन दल ग्रामीण इंस्पेक्टर सुमन, अवर अभियंता सुधीर कुमार आदि शामिल रहे। संवाद