फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंगल पांडेय नगर समेत 27 फीडरों से आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Mon, 16 Feb 2026 08:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मरम्मत कार्यों के चलते मंगलवार को महानगर के कई क्षेत्रों में बिजली की कटौती रहेगी। अलग-अलग उप केंद्रों के 27 फीडर क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी। सिविल लाइन उप केंद्र में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक, सिविल लाइन उप केंद्र के विक्टोरिया पार्क फीडर में दो बजे से शाम पांच बजे तक, मंगल पांडेय नगर उप केंद्र के अजंता कॉलोनी फीडर में दोपहर बाद तीन बजे से चार बजे तक बिजली कटौती होगी।
विज्ञापन

सेंट लुक्स उप केंद्र के साकेत कुंज फीडर और विश्वविद्यालय उप केंद्र के सूर्य नगर फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, जेल चुंगी फीडर में शाम चार बजे से पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। न्यू सूरजकुंड उप केंद्र के फूलबाग फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, जागृति विहार 2 उपकेंद्र के शास्त्रीनगर फीडर में सुबह दस बजे से 11.30 बजे तक, जागृति विहार एक्सटेशन-3ए उप केंद्र के एफ-57 फीडर में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। मेडिकल उप केंद्र के हॉस्पिटल फीडर में दोपहर दो से तीन बजे तक, एल ब्लॉक उप केंद्र के पीवीएस फीडर में सुबह दस से 12 बजे तक, गंगानगर-1 उप केंद्र के मीनाक्षीपुरम फीडर में सुबह साढ़े 10 से साढ़े 1 बजे तक बिजली नहीं आएगी। इसके साथ ही शहर के कई अन्य हिस्सों में भी अलग-अलग समय में बिजली कटौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें