सीएम से मिलते पूर्व विधायक गोपाल काली। (स्त्रोत काली) मवाना।
मवाना। पूर्व विधायक गोपाल काली लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। उन्होंने सीएम को हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में बाढ़ के कारण खरखाली, बस्तौरा, भीमकुंड आदि गांवों में हुए नुकसान के बारे में बताया। मुख्यमंत्री को बताया कि हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में बाढ़ के कारण खरखाली, बस्तौरा, भीमकुंड आदि गांवों में बहुत अधिक नुकसान हुआ है। किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। पीडितों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। जिन गांवों की स्थिति रहने लायक नहीं है, उन पीड़ितों को आवासीय प्लॉट, कृषि पट्टे व पक्के मकान दिलाए जाएं। गंगा को पार करने के लिए बने संपर्क मार्ग में भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए। गोपाल काली ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय टीम गठित कर संपर्क मार्ग एवं तटबंध पुल में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उनके साथ पवन त्यागी मौजूद रहे।