मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण सोमवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के बेगमपुल क्षेत्र के दिल्ली रोड, जवाहर क्वार्टर, आबूलेन, आर्य समाज, तिलक पार्क, बेगमपुल क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं रहेगी। घंटाघर क्षेत्र के शीश महल, पत्थरवालान, नील गली, सराफा बाजार, लाला का बाजार, डालम पाड़ा में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। डिफेंस एन्क्लेव के सिल्वर सिटी, डी-ब्लॉक, श्रद्धा एंक्लेव, डिफेंस रेजीडेंसी, सुंदर नगर में सुबह 11:30 से दोपहर बाद 3:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। विवि उपकेंद्र क्षेत्र के न्यू आर्य नगर, गेट नंबर दो और तीन, सेंट लुक्स क्षेत्र के काली मंदिर, नंगला भट्टू में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सिविल लाइन क्षेत्र के ईके रोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा मलियाना, ऋषिनगर, देव पार्क, साउथ इस्लामाबाद, पूर्वा पीर बक्श, गोला कुंआ, अंसार कालोनी, सम्राट पैलेस, वैशाली कालोनी, फूलबाग कालोनी, तेजगढ़ी, रतन कुंज, गढ़ रोड आदि क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी। संवाद