फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे भाकियू संघर्ष के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर के नेतृत्व में रविवार को काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे। हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग, किशोरपुर, जलालपुर, भीमकुंड आदि गांवोें में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। पवन गुर्जर ने कहा कि सरकार और उसकी मशीनरी पीड़ितों की मदद करने में असफल नजर आ रही है। कई गांव ऐसे हैं जहां एक भी प्रशासनिक अधिकारी व मौजूदा सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई भी नेता नहीं पहुंचा है। हजारों लोगों के जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। खरकाली गांव के 26 घर बाढ़ से खत्म हो गए हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितों की फसलों का सर्वे कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर रुद्र प्रताप सिंह, सुनील धामा, अर्जुन भाटी, मनोज जाटव, राजन कर्दम, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें