मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण रविवार को शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। शहर के डिफेंस एन्क्लेव के सिल्वर सिटी, एबीसी रेजीडेंसी, ई-ब्लॉक, गायत्री हाइट्स में सुबह 11 से दोपहर चार बजे तक और विवि उपकेंद्र क्षेत्र के सेक्टर दो, सपना अस्पताल के पीछे सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा नौचंदी, रामबाग, गढ़ रोड, जैदी फार्म, मंजूर नगर, प्रीत विहार, एसटूएस स्क्वायर, कैलाशपुरी, गांधी आश्रम, सूर्या प्लाजा, दुर्गा नगर, शताब्दी नगर सेक्टर चार सी, दिल्ली रोड सहित अन्य क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद