हरित प्रदेश समिति की बैठक में मुख्य अतिथि का स्वागत करते सदस्य
मेरठ। हरित प्रदेश निर्माण समिति की ओर से बागपत रोड पर बैठक की गई। अध्यक्षता मनीष प्रताप ने की। संचालन बदर महमूद ने किया। मुख्य अतिथि बागपत सांसद राजकुमार सांगवान रहे। इस मौके पर समिति के लोगों ने हरित प्रदेश निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मिलने की मांग की। उन्होंने संसद में भ्रमण कराने का भी अनुरोध किया। इस दौरान चौधरी यशपाल सिंह, डॉ. कर्मेंद्र सिंह, अंकित चौधरी, जगत सिंह एडवोकेट, शक्तिराज एडवोकेट, सुरेंद्र शर्मा, राकेश रस्तोगी ,कोमल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद