फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज शहर के कई इलाकों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मरम्मत कार्यों के चलते बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वैशाली काॅलोनी सी ब्लॉक व सम्राट काॅलोनी सी ब्लॉक में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक, हापुड़ रोड के चौड़ीकरण के कारण इंद्रलोक एवं सीवेज फीडर, उमर नगर, करीमनगर की सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। शास्त्रीनगर जयदेवी नगर सेक्टर सी और नौचंदी विद्युत उपकेंद्र के प्रीत विहार में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। डिफेंस एंक्लेव के शोभापुर, डाबका, साधु नगर, मोहम्मदपुर, कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी, नंदपुरी, अशोकपुरी, सुभाष पुरी, जवाहर बड़ा बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पावली खास, जेवरी, हरी नगर, श्रद्धापुरी में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। पल्लवपुरम की अक्षरधाम काॅलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और विवि रोड के न्यू आर्य नगर, बसंत विहार, यादगारपुर, प्रभातनगर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। शारदा रोड उपकेंद्र क्षेत्र में भी दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। गगोल उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें