फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज शहर के कई इलाकों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आज मरम्मत कार्यों व विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्यों के कारण कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र के विक्टोरिया पार्क, गंगानगर के आईआईएमटी फीडर, मेडिकल के हर्ष फीडर, आनंद अस्पताल, कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फीडर आदि क्षेत्रों में पेड़ों की शाखाओं की छंटाई व एबीसी केबल बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इनमें विक्टोरिया पार्क, शर्मा नगर, पुलिस लाइन, ग्रेटर गंगानगर, एच ब्लॉक, आनंद अस्पताल, के ब्लॉक, सरदार पटेल नगर, कंकरखेड़ा ग्रामीण, हीरालाल हॉस्पिटल फीडर, एल ब्लॉक आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। उपकेंद्र सी पॉकेट लोहिया नगर के कांशीराम फीडर क्षेत्र में तार व पोल बदले जाने के कारण पुलिस लाइन एंक्लेव क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपकेंद्र शास्त्रीनगर में आवास विकास फीडर पर जर्जर तार बदले जाने के कारण सेक्टर 11, 12 और 13 की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी। न्यू सूरजकुंड उपकेंद्र क्षेत्र में फूलबाग फीडर पर कार्य के कारण गली नंबर 6,7 की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से 3 और शास्त्रीनगर विद्युत उपकेंद्र में गोल मंदिर, स्कीम 7 की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें