फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। अधिशासी अभियंता डीवी सिंह ने बताया कि मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में बिजनेस प्लान, आरडीएसएस योजना के तहत बिजली सुधार के कार्य कराए जाएंगे। इसके चलते मलियाना, ऋषिनगर, देवपार्क, साउथ इस्लामबाद, पूर्वा पीरबक्श, गोलाकुआं, अंसार कॉलोनी, शताब्दीनगर सेक्टर-1/5, राजकमल कॉलोनी, गार्डन व्यू कॉलोनी में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। डिफेंस एन्क्लेव के सिल्वर सिटी सी और डी ब्लॉक, श्रद्धा एंक्लेव, डिफेंस रेजीडेंसी, सुंदर नगर में सुबह 11:30 से 3:0 तक और विवि उपकेंद्र क्षेत्र के न्यू आर्य नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। संवाद
विज्ञापन

मरम्मत कार्यों और फाॅल्ट के कारण बाधित रही बिजली
मेरठ। सोमवार को भी शहर के कई इलाकों में आरडीएसएस एवं बिजनेस प्लान के तहत सुबह दस से दोपहर दो बजे तक शटडाउन लेकर कार्य कराए गए। इस दौरान मलियाना, ऋषिनगर, देव पार्क, साउथ इस्लामाबाद, पूर्वा पीर बख्श, गोलाकुआं, अंसार कॉलोनी, सम्राट पैलेस, वैशाली कॉलोनी, फूलबाग कॉलोनी, तेजगढ़ी, रतन कुंज, गढ़ रोड, बच्चा पार्क उपकेंद्र से संबंधित इलाकों में बिजली नहीं रही। इसके अलावा ऋषिनगर, राजकमल फीडर आदि क्षेत्र में भी तीन घंटे बिजली नहीं रही। घंटाघर के पटेल नगर में भी बार-बार बिजली आती जाती रही, इस कारण उपभोक्ता परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें