फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर के कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मरम्मत कार्यों और विद्युत सुदृढ़ीकरण के चलते सोमवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। गंगानगर -2 उपकेंद्र क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। एल ब्लॉक क्षेत्र में सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन

जागृति विहार में सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे तक, टाउन हॉल घंटाघर क्षेत्र की चूड़ी मार्केट में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक, मोहनपुरी क्षेत्र के न्यू मोहनपुर, बुद्धविहार कालोनी में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं, पल्लवपुरम फेस-2 क्षेत्र के आलू फार्म, आईआईएफएसआर, सत्यम कालोनी, नीलकंठ, विनायक कालेज में दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा शास्त्रीनगर व रंगोली उपकेंद्र क्षेत्र में आवास विकास, गोलमंदिर, आरटीओ, सेक्टर सात, सेंट्रल मार्केट, तेजगढ़ी क्षेत्र में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें