मेरठ। तकनीकी कार्यों के आज शहर के विभिन्न इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता डीवी सिंह ने बताया कि मोहकमपुर एवं स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की बिजली आपूर्ति सुबह छह बजे से नौ बजे तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी। हापुड़ रोड, आशियाना कॉलोनी, मोहकमपुर, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, रंगोली, तेजगढ़ी, विकासपुरी, मलियाना, पांचली-2, भोला रोड, मुलताननगर, किशनपुरा आदि क्षेत्रों की बिजली सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी।अधिशासी अभियंता वीके सिंह ने बताया कि सदर और बेगमपुल उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।