फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद, भागूवाला सहित दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

Tue, 05 Aug 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
भागूवाला बिजली घर में जलभराव। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद/भागूवाला। भागूवाला बिजली घर जलमग्न गया है, जिस कारण बिजलीघर से जुड़े भागूवाला सहित दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित हो गई। दिनभर उपभोक्ता बिजली आपूर्ति के लिए तरसते रहे। भागूवाला बिजली घर की छत भी टपकती रही। उधर, आदर्शनगर बिजलीघर से जुड़े जलालाबाद में विद्युत आपूर्ति ठप रही। जलालाबाद में सुबह 5:00 से देर शाम तक बिजली आपूर्ति जप रही। नगर पंचायत की ओर से पानी की किल्लत से बचने के लिए जनरेटर नलकूप चलाए गए। जलालाबाद के क्षेत्रवासियों नफीस अहमद, आफताब आलम, शहाबुद्दीन, इकराम आदि ने जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग। उधर, नजीबाबाद के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें