फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की समस्याओं का घर बैठे होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की समस्याओं का घर बैठे होगा निस्तारण
विज्ञापन

दौराला।
ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अब बिजली घर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विद्युत निगम पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे ही समस्याओं का निस्तारण करा सकेंगे। इसके लिए झटपट पोर्टल पर ऑप्शन खोलने की तैयारी की जा रही है।
विद्युत निगम जल्द ही झटपट पोर्टल शुरू करने वाला है। इसके माध्यम से उपभोक्ता कनेक्शन लेने के बाद नाम में त्रुटि, स्थान बदलने, लोड बढ़वाने और कम कराने, बिल की गलतियों का निस्तारण घर बैठे ही करा सकेंगे। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए उपभोक्ताओं को बिजली घरों और अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी इसको लेकर निर्देशित किया है। जल्द पोर्टल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। इससे सकौती उपखंड के करीब 33 हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
विज्ञापन

इन योजनाओं का भी मिल रहा लाभ
विद्युत निगम की आसान किस्त योजना के तहत छह हजार उपभोक्ताओं, किसान आसान किस्त योजना के तहत 3981 किसानों को विद्युत निगम ने राहत दी थी। इसके अलावा कोविड-19 आसान किस्त योजना लागू कर वाणिज्य उपभोक्ताओं को भी राहत प्रदान की गई। योजना के तहत उपभोक्ताओं को घर बैठे जमा किस्त जमा करने के लिए पोर्टल पर ऑप्शन खोला गया। नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

घर बैठे होंगे काम
झटपट पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बिजलीघर नहीं आना पड़ेगा। इस पोर्टल को लागू करने के लिए काम किया जा रहा है। -विनेश कुमार, एसडीओ, सकौती उपखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें