मेरठ। 33 केवी लाइन की मेंटेनेंस के चलते 3 दिन तक मलियाना बिजलीघर क्षेत्र में 3 घंटे के लिए बिजली बाधित रहेगी अधीक्षण अभियंता देहात एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक 33 केवी मलियाना लाइन पर काम किया जाएगा। इसके लिए तीन दिन तक तीन घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते मलियाना बिजली घर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मलियाना, ऋषि नगर, भोला रोड, मुल्तान नगर और गोलाबढ़ की बिजली बाधित रहेगी।