फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नील गली में लगी आग लगने से टूटी विद्युत लाइन, युवक झुलसा

Wed, 17 Jul 2024 06:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में घंटाघर क्षेत्र की नील गली में मंगलवार को फिर से जर्जर विद्युत लाइन में आग लग गई। इससे देर तक चिंगारी उठाती रही और लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। आठ दुकानों के सामने तार पड़े रहे। वाजिद नाम का राहगीर करंट से झुलस गया और तीन पर चिंगारी गिरी। आधे घंटे तक व्यापारी दहशत में रहे। करीब चार घंटे तक इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप रही, नाराज व्यापारियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

नील गली में जर्जर तारों के कारण पिछले सप्ताह भी इसी तरह से तारों में आग लगी थी। तब भी बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया था। मंगलवार दोपहर को एक बार फिर जर्जर विद्युत लाइन में काफी देर आग लगती रही और नीचे चिंगारी गिरती रही। दुकानदार डर के कारण दुकानों में ही जमीन से पैर ऊपर कर बैठे रहे। सूचना के काफी देर बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद लोगों की जान में जान आई। व्यापारियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार पीवीवीएनएल की एमडी और डीएम को शिकायत लिख कर दे चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से सराफा कारोबार प्रभावित
मेरठ। पर्याप्त विद्युत आपूर्ति से नहीं मिलने के कारण मेरठ का सराफा व्यापार प्रभावित हो रहा है। इंडियन बुलियन ट्रेड कॉरपोरेशन के निदेशक आशुतोष अग्रवाल, युनाइटेड ज्वेलर्स एंड मैन्युफैक्चर्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ संजीव अग्रवाल, बागपत रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष फिरोज रिजवी, नील गली के व्यापारी विभू गर्ग, इकबाल कस्सार, आभूषण निर्माता कोमल वर्मा का कहना है कि घंटों बिजली कटौती होने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि एक माह पहले शताब्दीनगर से घंटाघर की 33 केवी विद्युत केंद्र को हाईटेंशन सप्लाई लाइन रैपिड निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब घंटाघर बिजलीघर द्वारा घंटों के हिसाब से रोस्टिंग कर मोदीपुरम से सप्लाई व्यवस्था दी जा रही थी। मंगलवार को मोदीपुरम लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण विद्युत आपूर्ति घंटाघर तथा पीएल शर्मा अस्पताल पर आधे-आधे घंटे के अंतराल में बिजली दी गई। हाईटेंशन लाइन प्रतिदिन होते फाल्ट और जर्जर तारों के चलते नील गली सर्राफा बाजार, कागजी बाजार, पत्ता मोहल्ला, बागपत गेट, ईश्वरपुरी आदि क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्वर्ण आभूषण निर्माता खाली बैठे हैं। रोस्टिंग के चलते मशीन नहीं चल पाती न ही जेवर बन पाते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें