फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मामा की शादी में आई बच्ची को अपहरण कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई वारदात, एक किलोमीटर दूर मिला शव
विज्ञापन


मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात को दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। मामा की शादी में आई सवा दो साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। शव गांव से एक किलोमीटर दूर मिला। बच्ची के मामा ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज के बाहर लोगों ने आधा घंटे जाम लगाकर हंगामा किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।



लोहियानगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी युवक की बरात भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में आई थी। रात को शादी की रस्में हो रहीं थीं। शादी में दूल्हे की गाजियाबाद निवासी बहन-बहनोई सवा दो साल की बेटी और छह साल के बेटे के साथ आए थे। फेरों के समय परिवार के सभी लोग मकान की दूसरी मंजिल पर चले गए। दोनों बच्चों को घर के बाहर सड़क किनारे तख्त पर सुला दिया। रात दो बजे लोग नीचे आए तो देखा बच्ची तख्त पर नहीं थी।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर भावनपुर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। परिजनों के साथ बच्ची की तलाश की गई लेकिन पता नहीं लगा। सुबह पांच बजे के करीब जयभीमनगर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों ने बच्ची का शव देखा तो परिजनों और पुलिस को जानकारी हुई। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान थे।
विज्ञापन




-

दुष्कर्म नहीं हुआ, जांच जारी



बच्ची के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट के मुताबिक दुष्कर्म नहीं हुआ है। गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची जा रही है। नामजद लोगों से पूछताछ चल रही है।

- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें