फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम की टीम ने बहोडूपुर में 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की टीम ने बहोडूपुर में 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन

मवाना। दिन निकलते ही सोमवार को बिजली निगम की टीम ने गांव बहोडूपुर में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। निगम की ओर से कटिया डालकर चोरी करने वाले 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांवों में इलेक्ट्रॉनिक मीटर तो लगा दिए गए हैं। लेकिन कई गांवों में अभी तक इंसुलेटिड तार नहीं पडे़ हैं। जिस कारण काफी संख्या में ग्रामीण कटिया डालकर खुलेआम बिजली चोरी कर रहे हैं। जिसको रोकने के लिए बिजली निगम ने अभियान शुरू किया है। अधिशासी अभियंता देशराज सिंह सोनी के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने सुबह सात बजे गांव बहोडूपुर में छापा मारा। जिससे बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। जिन लोगों ने तारों पर कटिया डाल रखी थी, उन्होंने तार खींचने शुरू कर दिए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 20 लोगों के खिलाफ कटिया डालकर बिजली चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में एसडीओ नेहा सिंह, जेई अनंता, शिवम गुप्ता व लाइनमैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें