फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्युत निगम ने पेड़ों की टहनियां काटी, तीन घंटे गुल रही आपूर्ति

Mon, 13 Mar 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विद्युत निगम के कर्मियों ने रविवार को तारों के ऊपर से गुजर रहे पेड़ों की टहनियां काटी। जिसके चलते तीन घंटे तक शहर की विद्युत आपूर्ति गुल रही। तीन घंटे आपूर्ति गुल रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत तारों के ऊपर से गुजर रहे पेड़ की टहनियों के कारण कई बार विद्युत लाइन में फाल्ट हो जाता है। जिससे आपूर्ति ठप हो जाती है। जिसको लेकर अधिकारियों ने रविवार की सुबह पेड़ों की टहनियां काटीं। जिसमें सुबह आठ बजे से 11 बजे तक शटडाउन लेकर काम किया।
इस दौरान तीन घंटे आपूर्ति ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई और सुबह हैंडपंपों से पेयजल की व्यवस्था की गई। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अमर सिंह का कहना है कि पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टहनियां काटी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें