50 से अधिक गांवों में ठीक नहीं हुए फाल्ट
सिसौली, खरखौदा, सिसौली, पीपलीखेड़ा, बिजौली, सियाल, गौकलपुर समेत 50 से अधिक गांवों में रविवार को भी बिजली गायब रही। इन सभी गांवों में शनिवार को बारिश होने के बाद से फाल्ट ठीक नहीं हो सके। इसके अलावा कई गांवों में रविवार देर रात तक 11 केवी और 33केवी के फीडरों पर हुए फाल्ट ठीक करने का कार्य चलता रहा।
रात में भी काम करेंगे कर्मचारी
मुख्य अभियंता अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। सभी कर्मचारियों को रविवार दोपहर से ही कार्य पर लगा दिया गया है। शहर में काफी हद तक विद्युत आपूर्ति सुचारू हो चुकी है। देहात क्षेत्र में रविवार देर रात तक विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
ऊर्जा मंत्री से मिले विद्युत कर्मचारी
उत्तर प्रदेश ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंत्री को दिए ज्ञापन में एससी, एसटी के साथ-साथ ओबीसी के कार्मिकों के लिए प्रोन्नति में आरक्षण को बहाल करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि एससी-एसटी वर्ग की प्रोन्नति में आरक्षण को पिछली सरकार ने समाप्त कर दिया था। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष इंजीनियर मुकेश कुमार, आशीष लाल, प्रिंस कुमार, रामबाबू, महेश चंद, रोशनलाल आदि मौजूद रहे।