यूपी के मेरठ में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल के लिए चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल एक कार्यक्रम में मंच से भाषण दे रहे थे। उन्होंने इस दौरान जिस अंदाज में लोगों से वोट करने की अपील की, वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। भाजपा नेता ने वोटों की अपील के लिए एक सांस में लगातार कमल-कमल कहा।
@ANINewsUP
#WATCH BJP leader Vineet Agarwal Sharda asking people to vote for 'kamal' (BJP party symbol) during a public rally in Meerut. (01.04.2019)
भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि आपको सोचना होगा कि आपको कमल चाहिए या क्या चाहिए- 'कमल, कमल, कमल, कमल, कमल ....वह इसके बाद लगातार कमल कमल कहते गए। उन्होंने आगे कहा कि इतना कमल कर देना कि मां लक्ष्मी आपके दरवाजे पर आने के लिए मजबूर हो जाएं। कमल पर बैठाकर राजेंद्र अग्रवाल को तीसरी बार लोकसभा भेज देना।
यही नहीं, अपने भाषण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को श्री राम की संज्ञा दे डाली और केशव प्रसाद मौर्या को भरत कहा। इस दौरान उन्होंने जिस तरह से कमल शब्द का प्रयोग बेहद तेज गति से किया है उसे लेकर उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक ग्यारह हजार व्यूज मिल चुके हैं।