फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय, लेकिन हुआ ये नुकसान, समर्थकों ने ढोल बजाकर मनाया जश्न

Thu, 24 Oct 2019 08:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भाजपा की जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर जनपद में भाजपा प्रत्याशी चौधरी किरत सिंह की जीत पर समर्थकों ने नगर के संजय चौक पर ढोल बजाकर व मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

विज्ञापन


इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग राणा, अनुज शर्मा, रामकिशन राणा, अजय सैनी, नरेश पहलवान, बिन्नू चौधरी, दिनेश राणा, नगर पंचायत सभासद सन्नी राणा, अशोक पुंडीर, राजपाल, पंकज गुप्ता, जितेंद्र राणा आदि ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। 

जीत गई भाजपा, मगर हुआ वोटों नुकसान
बता दें कि 2017 में करीब 72 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि उप चुनाव में 62.5 फीसदी मतदान हुआ। भाजपा ने बेशक जीत हासिल कर ली, लेकिन 2017 के आंकड़े देखें तो नुकसान हो गया है। जबकि कांग्रेस और सपा को अधिक वोट मिले हैं। बसपा भी घाटे में रही है। 2017 में गंगोह सीट पर भाजपा के प्रदीप चौधरी करीब 38 हजार के अंतर से जीते थे। जबकि किरत सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी से 5362 वोटों से जीते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपचुनाव रिजल्ट: भाजपा-कांग्रेस में रही कांटे की टक्कर, आखिर में बदल गई तस्वीर, किरत सिंह जीते

विज्ञापन

भाजपा की जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
नगर के दिल्ली रोड पर भाजपा नगर निकाय जिला संयोजक विवेक नामदेव के कार्यालय में नगर ननौता के समस्त बूथ अध्यक्ष एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इसमें अश्वनी बालियान किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री, खुशीराम कश्यप जिला संयोजक नगर निकाय, विवेक नामदेव, नवीन राणा, धीरज रुहेला, राजू पाल, शिव कुमार राणा, पंडित प्रेम पाल, कंवर सैन जैन, सतीश जैन, विजेंद्र वेला, शुभम धीमान, सुशील राणा, विश्वास, शहजाद मलिक, अमजद आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें