बड़ौत में जनसभा में पहुंचे जयंत और चारू चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
साठ वर्ष सत्ता में रहने वाले गरीबी दूर करने का नारा दे रहे: योगी
उन्होंने कहा कि साठ साल तक देश की सत्ता में रहने वाले अब गरीबी दूर करने का नारा दे रहे हैं। सपा ने अपने परिवार वालों को टिकट बांट दिये। उन्होंने कहा कि देश में धमाके होने बंद हो गये हैं।
एनडीए की यह जनसभा जनता वैदिक कालेज के मैदान पर आयोजित की गई, जिसकी तैयारियों में भाजपा व रालोद नेताओं के साथ ही पुलिस अधिकारी दिनभर जुटे रहे।
रालोद-भाजपा गठबंधन ने जाट बिरादरी के डॉ. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी बनाया है तो सपा ने भी ब्राह्मण व बसपा ने गुर्जर को मैदान में उतारा है। वहीं इस सीट के रालोद के खाते में जाने से कुछ वोटर छिटकने का डर रालोद-भाजपा गठबंधन को सता रहा है।
बता दें कि जाटों के साथ ही अन्य बिरादरियों को एकजुट करने के लिए मतदान से ठीक पहले इस रैली को अहम माना जा रहा है। सीएम योगी और जयंत चौधरी यहां से मतदाताओं को साधने में कितने कामयाब हुए यह तो बाद में ही साफ होगा।