फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी के सदमे में बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी मुस्तफा अली चार नंवबर को परिवार सहित भाई के यहां शादी सामारोह में गए थे। देर रात बदमाशों ने छत के रास्ते मकान में घुसकर अलमारी से हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये की कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि वारदात के दो दिन बाद छह नवंबर को चोरी के सदमे से मुस्तफा की बुजुर्ग मां की मौत हो गई।
विज्ञापन


अहमद नगर गली छह निवासी मुस्तफा अली ने बताया कि चार नवंबर की देर रात घर लौटे तो सामान बिखरा देखा। बदमाश अलमारी में रखी करीब 48 हजार रुपये की नकदी और सोने व चांदी के करीब दस लाख रुपये की कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि एक तलाकशुदा बहन और पत्नी के जेवरात और कीमत सामान रखा था। बताया कि इसी सदमें मां की मौत हो गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें