फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कंकरखेड़ा में ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-हादसे के बाद सड़क पर लगा भीषण जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में सरधना रोड पर एचपी पेट्रोल पंप मंगलवार सुबह शामली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग बिजेंद्र (70) की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया।

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि ओम नगर निवासी बिजेंद्र मंगलवार सुबह अपनी स्कूटी से सरधना रोड की ओर किसी काम से गए थे। जंगेठी गांव के पास एचपी पेट्रोल पंप के पास से वह वापस कंकरखेड़ा की ओर मुड़ने के लिए स्कूटी से सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच शामली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। सड़क पर बुजुर्ग को घायल अवस्था में पड़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के कारण सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी जुटाई। सड़क पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया गया। सीओ दौराला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया था। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें