फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कंकरखेड़ा में घर में सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 04 Mar 2023 12:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा में सरधना रोड स्थित जंगेठी गांव में शनिवार हुआ सनसनीखेज वारदात हो गई। घर में सो रहे बुजुर्ग को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वही गोली चलने की आवाज किसी को नहीं आई। लगभग दो घंटे बाद बुजुर्ग की बेटी को घटनाक्रम की जानकारी हुई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


सरधना रोड स्थित जंगेठी गांव निवासी लगभग 85 वर्षीय ब्रह्मसिंह पुत्र कचौड़ी सिंह अपनी बेटी पुष्पा के साथ रहते थे। मृतक बुजुर्ग के तीन बेटी व एक बेटा था। लगभग 25 वर्ष पूर्व बेटे हरेंद्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सिद्धार्थनगर जेल से हाजी याकूब का बेटा फिरोज कुरैशी रिहा, कंकरखेड़ा में वृद्ध की हत्या
विज्ञापन


ब्रहम सिंह ने दो बेटियों की शादी कर दी थी। वहीं छोटी बेटी पुष्पा ने शादी नहीं की थी। छोटी बेटी अपने पिता की देखभाल करती थी। पुष्पा ने बताया कि वह सुबह पांच बजे घर से घेर के लिए निकली थी। लगभग आधे घंटे बाद वह घेर से दूध निकाल कर वापस आ गई थी। उसके बाद उसने अपने दोनों चाचा फेरू व प्रेम सिंह को खाना खिलाया। खाना खाने के बाद दोनों जंगल के लिए चले गए थे।

लगभग दो घंटे बाद पुष्पा ने अपने पिता को आवाज लगाई। पीड़िता ने अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग के सिर में गोली लगी हुई थी। जिसके बाद पीड़िता ने शोर मचा दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े।
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौड़ ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। तहरीर आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें