कंकरखेड़ा। सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय विशंबर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित शोभापुर गांव निवासी सुरेश ने पुुलिस को बताया था कि उसके पिता विशंबर छह अक्तूबर को गार्डन सिटी के सामने पैदल ही घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब उपचार में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद