फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में भिड़ गए बड़े, मारपीट में बुजुर्ग की मौत

Sat, 17 Aug 2019 01:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के जई गांव में शुक्रवार को बच्चों में हुए विवाद के बाद बड़े आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने के साथ ही हवाई फायरिंग हो गई। मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव जई निवासी फराकत पुत्र सईद ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले आलम, फरियाद, नौशाद के साथ बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि आलम पक्ष ने उसके घर पर हमला बोल दिया। हवाई फायरिंग भी की। 

मारपीट के दौरान फराकत व उसका भाई इब्नेहसन गंभीर रूप से घायल हो गए। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी 100 व भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। 

वहीं, दोपहर को दूसरे पक्ष का फरियाद अपने बुजुर्ग पिता यूनुस (80) के शव को लेकर भावनपुर थाने पहुंचा। आरोप लगाया कि उसके बीमार पिता के साथ दूसरे पक्ष के इब्ने हसन, फराकत, आस मोहम्मद आदि ने मारपीट की। बीमार पिता के साथ भी लात घूंसों से मारपीट की, जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


वह उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सकों ने इलाज करने से इंकार कर दिया। जिस पर घर लाते समय पिता ने रास्ते में ही दम तोड दिया। एसओ भावनपुर संजय कुमार ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। यूनुस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें