फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला गुजरान गेट के निकट बुधवार सायं 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देेभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर संगीत सोम, समारोह गौरव के रूप में एसपी देहात अविनाश पांडेय, अतिथि के रूप में विनोद जैन भाजपा नगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता आशु शर्मा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने की। उद्घाटन संजू त्यागी एवं समाजसेवी मनोज बंसल ने किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, नगर महामंत्री ललित गुप्ता, कोषाध्यक्ष साजिद मलिक भी मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलन शैलेंद्र गुप्ता, अनिल प्रजापति ने किया। अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में एसडीएम अमित कुमार, सीओ पंकज कुमार, चेयरपर्सन शबीला अंसारी, पर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर, दीपक जैन, संजीव पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें