- घोसी मोहल्ला से निकाली प्रभात फेरी, बनाई रंगोली
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लालकुर्ती रामा संकीर्तन मंदिर समिति की ओर से घोसी मोहल्ला से कार्तिक मास की प्रभात फेरी उत्साह के साथ निकाली गई। मंदिर के पुजारी अंबुज मिश्रा ने शंख नाद करते हुए कार्तिक मास कि दूसरे दिन कि प्रभात फेरी को घोसी मोहल्ले में प्रवेश कराया और सूर्य षष्ठी का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि कार्तिम मास में सूर्याेदय से पूर्व उठकर स्नान करने से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाकर दीप जलाए गए। महिला संकीर्तन मंडल ने एक सहारा श्रीराम के नाम का...भजन गया। विभिन्न वाद्य यंत्रों की सुंदर ध्वनि के बीच धार्मिक गीतों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में शामिल हर कोई श्रीराम जी के जयकारे लगा रहा था। ट्रस्ट महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने प्रभात फेरी में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि बुधवार को मैदा मोहल्ला में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस दौरान पंडित राजेश पाराशर, नवीना छाबड़ा, कमलेश आर्य आदि महिलाएं रहीं।