डीएन डिग्री कॉलेज में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत की प्रदेश योजना बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य राहुल चौधरी और प्रदेश संगठन मंत्री महेश राठौर और प्रदेश मंत्री आलोक कुमार रहे। बैठक में एबीवीपी के राष्ट्रीय अभियान सेल्फी विद कैंपस पर विस्तार से चर्चा हुई। राहुल चौधरी ने कहा कि इस अभियान के तहत देश के करीब एक लाख 65 हजार कॉलेजों को परिषद से जोड़ने का काम किया जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री महेश राठौर ने अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में करीब 18 जिलों के 200 प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें 140 छात्र और 60 छात्राएं एवं प्रदेश आयाम प्रमुख, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सभी जिला संयोजक, विभाग संयोजक मौजूद रहे। इस मौके पर अखिल गोयल, उत्तम सैनी, विपुल राय, अभिषेक, जतिन लिसाड़ी, अंकित स्वामी और अखिल गोयल मौजूद रहे।