फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खोल, हल्ला बोल से सरकार पर धावा बोलेगा रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रालोद का चार जुलाई से ‘पोल खोल, हल्ला बोल’ कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर बिजली की बढ़ी दरों और गन्ना बकाया भुगतान के लिए राज्यपाल के नाम मांग ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि पोल खोल, हल्ला बोल कार्यक्रम के बाद एक महीने तक गांव-गांव जाकर चौपाल लगाई जाएगी। यहां प्रदेश सरकार की किसान, नौजवान, गरीब, व्यापारी विरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जनजागरूकता यात्रा निकालकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे। जुलाई माह में प्रदेश के सभी बिजलीघरों का घेराव किया जाएगा। अगर बढ़ी बिजली दरों को वापस नहीं लिया गया तो बिजलीघरों की तालाबंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें