फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: एक लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या, एक गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2017 11:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिसंबर को हुई ढाबा संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर आरोपी को एक लाख रुपये सुपारी देकर हत्या कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सैनिक विहार नंगलाताशी निवासी पवन कुमार (38) पुत्र श्री राम का सरधना रोड पर ढाबा है। पांच दिसंबर को बाइक सवार दो युवकों ने गोली बरसाकर पवन की हत्या कर दी थी। पवन के भाई राजू ने दायमपुर गांव निवासी दीपक कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल के अनुसार मामले में दायमपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर ऋषि कुमार को शोभापुर फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पवन और ऋषि एक साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। पवन के ऋषि पर दस लाख रुपये थे। वह बार बार अपने पैसे लेने के लिए ऋषि पर दबाव बना रहा था। इसलिए ऋषि ने दीपक के साथ मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग की। ऋषि ने दीपक को एक लाख रुपये नकद दिए थे और एक लाख रुपये बाद में देने का वादा किया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि ऋषि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं हत्या करने वाला दीपक और एक अज्ञात व्यक्ति अभी फरार हैं। सरधना रोड स्थित ढाबे पर गत 05 दिसम्बर को हुई ढाबा संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या का षड़यंत्र रचने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने ही लाखों रुपए के लेनदेन को लेकर ढाबा संचालक की हत्या कराई थी। हत्या कराने के लिए उसने लाखों रुपए की सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें