फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आवाज पर मदद के लिए पहुंचा पूरा गांव

Wed, 11 Apr 2018 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे के वक्त चारों ओर सब कुछ सुनसान था। घटनास्थल के बाद चंद कदमों की दूरी पर ही फूलकुमार अपने ढाबे पर चाय बना रहा था। हादसे को देखते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। चाय छोड़कर वह घटनास्थल पर पहुंच गया। उसके साथ ही अन्य लोग भी पहुंच गए। फूलकुमार ने वहां से करीब सौ कदम की दूरी पर स्थित लक्ष्मणपुरा गांव में पहुंचकर लोगों को आवाज लगाई, तो चंद ही मिनटों में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। कोई कार को उठाने का प्रयास करने लगा तो कोई घायल को बाहर निकालने का प्रयास करने लगा। पुलिस तथा अन्य अधिकारी और एंबुलेंस तो बाद में पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस की गाड़ी के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया था।
विज्ञापन

एक घंटे विलंब से पहुंची एंबुलेंस
घटनास्थल पर 108 एंबुलेंस करीब एक घंटे विलंब से पहुंची। मंगलवार सुबह करीब 5.55 बजे हादसा हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने एंबुलेंस तथा पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस की गाड़ी से ही घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। ग्रामीणों  के मुताबिक करीब सात बजे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।  पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें