इसी दौरान साथ के बच्चे डर गए और वहां से दौड़कर घर पहुंचकर परिजनों को सूचित किया। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लेकर पहुंचे लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विरेशपाल गिरी भी मौके पर पहुंचे।
मृतक बालिका के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक बच्ची मिस्बाह की मां जैसे-तैसे मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रही थी। इससे पहले जनपद में कुतो के आतंक ने कई जान ली है। कई को घायल कर चुके है।