मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में आठवीं की छात्रा से पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ की। अपने साथ ले जाने की धमकी दी। छात्रा के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी आठवीं की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल आते-जाते एक युवक उनकी बेटी को परेशान करता है। अपने साथ भगाकर ले जाने की बात कहता है।
आरोपी नशेड़ी किस्म का है। उनकी बेटी के साथ कोई भी अप्रिय घटना कर सकता है। उसने बेटी को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद