फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की मासूम से करना चाहता था दरिंदगी, ऐन मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 17 Jun 2017 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
आठ साल की बच्ची से रेप की कोशिश
विज्ञापन
एक मामला सामने आया है कि आठ साल की बच्ची से दुकानदार ने हैवानियत की कोशिश की। इसके बाद गांव में हंगामा हो गया और ऐन मौके पर पुलिस पहुंच गई। जानें फिर क्या हुआ।
विज्ञापन



मेरठ में टीपी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर सामान लेने गई आठ साल की बच्ची से दुकानदार ने हैवानियत की कोशिश की। इसके बाद गांव में हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। 

घटना दोपहर तीन बजे की है। गांव की आठ साल की बच्ची अपने पड़ोस में एक दुकान पर घर का सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने अपनी दुकान का शटर बंद कर लिया और लड़की को बराबर गैलरी से दुकान के अंदर बुलाकर डरा धमकाकर उसके साथ हैवानियत की कोशिश की। परिजनों के अनुसार जब बच्ची काफी देर तक बाहर नहीं आई तो दुकान के बाहर खेल रहे बच्ची के छोटे भाई बहनों ने दुकान का शटर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को हिरासत में लिया

मासूम से दरिंदगी की कोशिश
गुस्से में तिलमिलाए परिजन आरोपी की दुकान पर पहुंचे लेकिन वह कोई गलत काम करने से मुकर गया। जिससे परिजन गुस्सा गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ जमा हो गई। कई ग्रामीण आरोपी को हवाले करने की मांग पर अड़ गए । माहौल गर्माता देख किसी ने टीपी नगर पुलिस को घटना की सूचना दे दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पीछे से गांव के सैकड़ों लोग टीपी नगर थाने पहुंच गए और हंगामा किया। इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने आरोपी को नाबालिग बताया है। वह 12वीं का छात्र है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें