फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल पहले बुलंदशहर से चोरी बाइक सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ साल पहले बुलंदशहर से चोरी बाइक सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती पुलिस ने बुलंदशहर से आठ साल पहले चोरी हुई बाइक बरामद करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी फर्जी कागजात बनाकर लंबे समय से चोरी के वाहन चला रहे थे। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि नौशाद निवासी लावड़ इंचौली, वसीम निवासी नई बस्ती इंचौली और नितिन कश्यप निवासी मवी मीरा दौराला को गिरफ्तार किया गया है। तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह बाइक उन्होंने कोतवाली देहात बुलंदशहर से वर्ष 2014 में चोरी की थी। वह फर्जी कागजात बनाकर बाइक चला रहे थे। आरोपियों का एक साथी नितिन निवासी नारंगपुर किला परिक्षितगढ़ फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बाइक चोरी के अलावा धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। बुलंदशहर पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें