उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार शाम से लापता आठ वर्षीय मासूम की सेफटी टैंक में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर पर सेफ्टी टैंक में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शहर के नजदीक गांव मानक मऊ में रहने वाले संदीप का पुत्र विशु मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बुधवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर गली में स्थित एक मकान के भीतर सेफ्टी टैंक में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालक के शव को टैंक से बाहर निकलवाया।
मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। विशु इकलौता पुत्र था, उसकी मौत के बाद से माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं जांच पड़ताल में सामने आया है कि मृतक बच्चे के सिर में भी चोट लगी हुई थी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि परिजनों ने इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/