फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आठ वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सरधना थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के निस्तारण अभियान में आठ वांछितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांवों और मोहल्लों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें पिठलोकर का इंसाद, सरधना के राजा और सद्दाम शामिल हैं। भामौरी का पंकज, सलावा के बहादुर और जितेंद्र भी पकड़े गए। मंडी चमारान का समीर और दबथुआ का विनोद भी वांछितों में हैं। इन सभी के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि वारंटों का शत-प्रतिशत निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें