ट्रांसलम एकेडमी में स्काउट गाइड शिविर। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
मवाना। ट्रांसलम एकेडमी में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हुआ। 500 से अधिक विद्यार्थियों को इसमें व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में मुख्यालय आयुक्त विवेक तरार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। तरार ने कहा कि स्काउटिंग राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, टेंट निर्माण, ध्वज शिष्टाचार, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता सिखाई गई। समापन प्रतियोगिता में पंजाब टोली प्रथम, उत्तराखंड व हरियाणा टोली संयुक्त रूप से द्वितीय रहीं। दिल्ली टोली को तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने प्रशिक्षण दल का आभार व्यक्त किया। प्रभारी अभिषेक माथुर, अंकित चौधरी, आंचल चौधरी, मोहित चौधरी, वंदना गोयल, वैभव गुर्जर, प्रियांशु, नीरज, जसप्रीत कौर, सोनम सैफी, देवेश देशवाल आदि ने शिविर सफल बनाने में योगदान दिया।
ट्रांसलम एकेडमी में स्काउट गाइड शिविर। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।